फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च

Fri, 27 Sep 2024 04:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अटेवा पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे। अलग-अलग विभागों के कर्मियों ने एकजुट होकर अकबरपुर नगर में आक्रोश मार्च निकला। कर्मचारियों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री संजय उपाध्याय के नेतृत्व में निकला आक्रोश मार्च की शुरुआत डॉ जीके जेतली इंटर कॉलेज से हुई। यहां से कर्मचारियों का हुजूम दोस्तपुर चौराहा, फव्वारा तिराहा, पुराने तहसील तिराहा, बस स्टेशन, पटेलनगर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। मार्च में शामिल अलग अलग विभागों के कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि यूनीफाइड पेंशन योजना शिक्षकों व कर्मचारियों के हित के खिलाफ है। इसमें पूंजीपतियों को लाभान्वित करने की मंशा है।
प्रदेश सलाहकार राकेश रमन व मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा कि पुरानी पेंशन से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। हमें यूपीएस व एनपीएस कतई नहीं चाहिए। सिर्फ पुरानी पेंशन को ही बहाल करना होगा। जिलाध्यक्ष रामबली त्रिशरण, धर्मेंद्र यादव, अनुज वर्मा, विनोद मौर्य, शिवकुमार मौर्य, वीरेंद्र, डॉ अरविंद, अरुण वर्मा, श्यामभूषण सोनी, शिवाकांत आदि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग लंबे समय से किया जा रहा है, लेकिन इसे लेकर तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पुरानी पेंशन सेवानिवृत्त होने के बाद का सहारा है। सरकार इसे छीनना चाहती है। ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें