फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर बभनपुरा गांव में गुरुवार को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने एनटीपीसी से जुड़ी एक संस्था के दो कर्मचारियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को ग्रामीणों से छुड़ाया।
विज्ञापन

एनटीपीसी से जुड़ी संस्था के चार कर्मचारी गुरुवार को चार पहिया वाहन से मीरानपुर बभनपुरा गांव पहुंचे। दो कर्मचारी वाहन से उतरकर नीचे खड़े हो गए, जबकि दो कर्मचारी गांव स्थित एक घर पर पहुंचे। वहां से एक लड़के को बुलाकर वाहन पर बिठा लिया। कर्मचारियों को खबर थी कि संबंधित लड़के ने एनटीपीसी से जुड़ी लोहे आदि सामग्री की चोरी की है।
दोनों कर्मचारी उसे वाहन से लेकर पूछताछ के लिए एनटीपीसी लेकर चले गए, जबकि बाइक से जा रहे दो अन्य कर्मियों की ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। उधर, एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। कर्मचारियों को चोरी की जानकारी मिली थी। इसीलिए वे वहां गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें