फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बगैर सूचना के कार्यालय से गायब मिला कर्मी निलंबित

Sun, 25 Aug 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। बगैर अनुमति के कार्यालय से गायब मिले संग्रह अनुसेवक (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) को एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्त ने निलंबित कर दिया। उसे संग्रह अनुभाग कार्यालय टांडा में संबद्ध करते हुए तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही अविलंब आख्या उपलब्ध कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में तैनात संग्रह अनुसेवक अजय तिवारी शनिवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचा। एसडीएम ने कर्मी से दूरभाष पर वार्ता की तो बताया कि कुछ काम से जिला मुख्यालय जा रहा है। पूछा गया कि किसकी अनुमति से वह जिला मुख्यालय जा रहा है तो उसने कार्यालय के ही एक कर्मी को जानकारी देने का हवाला दिया। एसडीएम ने बताया कि कर्मी द्वारा कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था। ऐसे में कर्मी का आचरण उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली के विपरीत पाया गया। साथ ही यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए तहसील के संग्रह अनुभाग कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। तहसीलदार टांडा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें