अंबेडकरनगर। 132 केवी न्यू टांडा गौसेसिंहपुर पारेषण लाइन के द्वितीय पथ स्ट्रिंगिंग का कार्य होने के चलते बुधवार 17 मई को कुछ क्षेत्रों में सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर अनूप कुमार ने बताया कि 33 केवी मरैला उपकेंद्र से जुड़े शहजादपुर, मरैला, पीरपुर, गौहन्ना व 33 केवी उपकेंद्र बेवाना से जुड़े बेवाना, रामपुर सकरवारी, सोनगांव, कुर्चा, 33 केवी अकबरपुर के स्पेयर फीडर से जुड़े सदरपुर, रोशनगढ़ व अहरिया की विद्युत आपूर्ति संबंधित समय पर ठप रहेगी। इसके अलावा 33 केवी जाफरगंज उपकेंद्र के सिकरोहर फीडर से जुड़े सिकरोहर, जाफरगंज, हजपुरा, बाकरगंज, रसूलपुर क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। (संवाद)