फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 30 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली

Sat, 23 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरैला बिजली घर से शहजादपुर कस्बा सहित 30 गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार की सुबह 10 बजे सिझौली के निकट जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसे ढूंढ़कर बिजलीकर्मियों ने फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। इसके कुछ दूर बाद ही अचानक ब्रेक डाउन से दोबारा बिजली चली गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी फाल्ट नहीं मिल सका। बिजली नहीं आने से शनिवार को आयोजित धार्मिक जुलूस में आए हजारों महिलाएं तथा पुरुष गर्मी से परेशान रहे। बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं के घरों की टंकियां खाली हो गई। उमस भरी गर्मी के साथ ही लोगों के सामने पानी का संकट भी गहरा गया। सामर्थ्यवान ने जनरेटर का सहारा लिया, लेकिन मध्यम वर्ग को मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ा। इस दौरान सात घंटे बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें