आलापुर (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र न्यौरी क्षेत्र में पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने शुक्रवार बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कनेक्शन मोटर चलाते मिले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसडीओ सुनील द्विवेदी के नेतृत्व में जेई अभिषेक गुप्त, दीपक कुमार, गंगाराम गौड़ आदि आमा दरवेशपुर, महंगूपुर व सीताघाट गांव में जांच की। इस दौरान टीम ने आमा दरवेशपुर में अनिल सिंह, महंगूपुर में कमलेश निषाद और सीताघाट में नीरज को बिना कनेक्शन मोटर चलाते पकड़ा गया।