अंबेडकरनगर। सुलेमपुर फीडर को बांटने के लिए बिजली विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। इसके चलते इस फीडर से जुड़े 30 गांव को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। अवर अभियंता संजय यादव ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरु करा दिया जाएगा।