फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेंदुआईकला उपकेंद्र से सात घंटे भी नहीं मिल रही बिजली

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बिजली उपकेंद्र तेंदुआईकला उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता बदहाल बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में बिजली के संकट से लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। शिकायतों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। 18 घंटे के रोस्टर में उपभोक्ताओं को आठ घंटे बिजली मिल पाना भी मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

तेंदुआईकला उपकेंद्र से करीब 30 हजार की आबादी जुड़ी है। उपभोक्ताओं को 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। हालांकि, इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आपूर्ति बहाल होने पर भी लो वोल्टेज का संकट बना रहता है। ट्रिपिंग की समस्या से भी इस उपकेंद्र से जुड़े लोग परेशान हैं। स्थानीय जगतराम, लालेंद्र व जिवलाल आदि का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाइल नंबर भी अक्सर पहुंच के बाहर ही बताता है। नतीजतन ग्रामीण शिकायत भी दर्ज नहीं करा पाते। अधिशाषी अभियंता एचसी मिश्र ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें