अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के बसौढ़ी जोरियन कटुई गांव मेंं एक रात में तीन अलग-अलग स्थानों बिजली उपकरणों को चोर चुरा ले गए।
वीरेंद्र कुमार वर्मा के मुताबिक गांव से 500 मीटर की दूरी पर सौर ऊर्जा का पैनल और झटका मशीन लगवा रखी है। 10 मई की सुबह जब नलकूप पर पहुंचे तो वहां का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो सौर पैनल व झटका मशीन चोर उठा ले गए थे। दिनेश कुमार के मुताबिक दो टिल्लु मोटर भी चोरी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)