टांडा (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए अंतिम दिन तक विभिन्न पदों पर 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर इंद्रेश कुमार वर्मा, सत्यप्रकाश मौर्य, उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार मांझी, रामलाल राव, महामंत्री पद पर राजेश कुमार सिंह, कमला प्रसाद यादव, रामलगन, संयुक्त मंत्री पद पर जमाल अख्तर, सुभाष चन्द्र, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार यादव, जमाल अख्तर ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन पारसनाथ प्रजापति का हुआ। कार्यकारिणी सदस्य पद पर मोहम्मद नफीस, भास्कर उपाध्याय, महेंद्र कुमार, वंशराज ने नामांकन कराया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अर्जुन कुमार अम्बेश ने बताया कि 24 जुलाई को नामंकन पत्रों की जांच व 25 जुलाई को नाम वापसी होगी।