फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वेटलिफ्टिंग में आठ खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

Sat, 09 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमेठी जनपद में शुक्रवार को आयोजित मंडल स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंबेडकरनगर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। आठ खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अंबेडकरनगर के खिलाड़ियों ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी जलवा दिखाया। जिला क्रीड़ा सचिव (माध्यमिक) अजीत सिंह ने बताया कि मंंडलीय प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ी शामिल हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड जीतने वालों में सूरज सिंह, आयुष सिंह, सुंदरम शुक्ला, अनमोल वर्मा, शालू, प्रांजलि यादव, अतुल भार्गव आदि शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता मुरादाबाद में होगी। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, प्रदीप यादव, सुधीर चतुर्वेदी, मोहम्मद हसन, संदीप जान आदि ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें