फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के मिले आठ नए मरीज, संख्या बढ़कर 24

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार को डेंगू के एक साथ आठ मरीज सामने आए। इससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम और तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। इसमें मंगलवार को एक साथ ज्यादा मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप दिखा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को टांडा में तीन, अकबरपुर में दो, रामनगर, जलालपुर व कटेहरी में एक-एक नए केस सामने आए हैं। इन सभी की हालत सामान्य है। अब तक कुल 24 एक्टिव केस हैं। इनमें से चार का इलाज मेडिकल काॅलेज सद्दरपुर, दो का जौनपुर व 18 मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें