फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 141 आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखें जाएंगे एजुकेटर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 141 परिषदीय विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 10 हजार से अधिक बच्चों को सरल भाषा में शिक्षा मिलेगी। इसके लिए प्रत्येक केंद्र में एक-एक एजुकेटर्स की तैनाती किए जाने की तैयारी है। संविदा पर रखे जाने वाले इन एजुकेटर्स को 10 हजार 313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जिसमें पीएफ और ईएसआई भी शामिल होगा।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्री प्राइमरी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले के 141 विद्यालयों में प्रथम चरण में आउटसोर्सिंग के माध्यम से एजुकेटर का चयन किया जाना है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने इन कर्मचारियों के लिए वर्ष 2024 -25 की जरूरी राशि भी उपलब्ध करा दी है। तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चों को औपचारिक शिक्षा पर बल दिया जाएगा। एजुकेटर्स बच्चों को रंग, आकार, ध्वनि, पेड़-पौधे, जानवर की पहचान के साथ संगीत व पिकनिक के माध्यम से शिक्षा देंगे।
बाल विकास कार्यालय के अनुसार जिले में 2551 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 1939 केंद्र परिषदीय विद्यालय में संचालित हैं। पहले चरण में 10 पीएम श्री और 131 ऐसे को-लोकेटेड केंद्र का चयन किया गया है, जहां 2024 यू-डायस के अनुसार बच्चों की संख्या अधिक है। एजुकेटर्स के चयन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्य की टीम होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिव, डायट प्राचार्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी के अलावा जिलाधिकारी द्वारा दो अन्य सदस्य नामित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली इस भर्ती की संविदा अवधि 11 माह की होगी। प्रत्येक केंद्र में एक एजुकेटर को संविदा के आधार पर रखा जाएगा। एजुकेटर के लिए वही पात्र होंगे जिन्होंने यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। नर्सरी अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी नर्सरी, डीपीएसई का कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता वाले भी एजुकेटर के लिए पात्र होंगे। आवेदनकर्ता की आयु एक जुलाई 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एजुकेटर के दायित्व भी तय किए गए हैं। इसके तहत इन्हें तीन से छह वर्ष के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना होगा।

आउटसोर्सिंग से होगा चयन
एजुकेटर्स का आउटसोर्सिंग से चयन किया जाना है, इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जेम पोर्टल पर फर्म चयन की प्रकिया हो रही है। - एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें