टांडा (अंबेडकरनगर)। आदर्श जनता इंटर काॅलेज टांडा के 45 विद्यार्थियों व 15 शिक्षकों का दल रविवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए गोरखपुर रवाना हुआ। प्रबंधक डॉ. लालजी पटेल व विवेक चन्द्रा ने दल को हरी झंडी दिखाकर विदा किया। प्रबंधक ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान दिखाया जाएगा। इसके बाद भ्रमण दल आंचलिक विज्ञान केन्द्र गोरखपुर में नक्षत्रशाला देखने जाएंगे। विद्यार्थी गोरखनाथ धाम का दर्शन भी करेंगे।