फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शैक्षिक भ्रमण से लौटा छात्रों का दल

Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 शैक्ष​​णिक भ्रमण पर आंचलिक विज्ञान नगरी पहुंचे बच्चे। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए लखनऊ गया डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर के छात्र-छात्राओं का दल सोमवार को लौट आया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंचने पर अन्य विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा की। कहा कि उनका भ्रमण काफी यादगार व ज्ञानवर्धक रहा।
विज्ञापन

स्कूल के कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं का दल शैक्षिक भ्रमण पर रविवार को लखनऊ गया था। उन्होंने आंचलिक विज्ञान नगरी, चिड़ियाघर के अलावा अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी जुटायी। प्रधानाचार्य जुगेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के भ्रमण छात्र-छात्राओं के ज्ञान को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं। भ्रमण कर लौटे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें