फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शैक्षिक भ्रमण पर गया परिषदीय बच्चों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के 200 छात्र-छात्राएं दो बसों व अन्य वाहन से जौनपुर रवाना हुए। बीएसए कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने रवाना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में चतुर्दिक विकास होना है। जौनपुर में तमाम ऐतिहासिक स्थल हैं जिनके बारे में जानकारी होने से मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर बढ़ाने व उनमें मानसिक विकास के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत ऐतिहासिक स्थ्लों का भ्रमण कराए जाने की योजना है। इसी के तहत शनिवार को बीएसए कार्यालय से वाहनों के जरिए परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं जौनपुर के लिए रवाना हुए।
जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड से 20-20 छात्र-छात्राएं भ्रमण के लिए गए हैं। उनके साथ तीन महिला शिक्षिका व सात पुरुष शिक्षक के साथ एक एआरपी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि जौनपुर में बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। उन्हें उसके इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शनिवार को ही देर शाम सभी छात्र-छात्राएं भ्रमण कर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें