फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट संख्या होते ही भड़के ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते ई-रिक्शा चालक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर ई-रिक्शों के लिए रूट संख्या का निर्धारण करते ही ई-रिक्शा चालक भड़क गए। उन्होंने ई-रिक्शों के साथ कलेक्ट्रेट तक मार्च कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने वहां उन्हें भरोसा दिलाया कि अभी जो निर्धारण हुआ है, उसका पालन करें। कोई असुविधा होती है तो फिर से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जाम का सबब बन रहे ई-रिक्शों के रूट चार्ट निर्धारण की मांग लंबे समय से नागरिकों की ओर से की जा रही थी। इसे संज्ञान में लेेते हुए बीते दिनों ही डीएम सैमुअल पॉल ने जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया था।
इसी के तहत मंगलवार को सीओ कार्यालय में सीओ, नगर पालिका परिषद व ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदारों के साथ ई-रिक्शा चालकों की बैठक हुई। इसमें जैैसे ही रूटों पर संख्या तय हुई तो ई-रिक्शा चालक भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सभी ई-रिक्शा चालक अपने वाहन के साथ मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस पर एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर चालकों से वार्ता की। कहा कि जिस चार्ट का निर्धारण किया गया है, उसका पालन करें। आगे कोई समस्या होगी तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें