फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के दौरान बिजली टीम से भिड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। बिजली की जांच को लेकर चिंतौरा में सोमवार देर शाम पावर कॉर्पोरेशन की टीम से लोगों की भिड़ंत हो गई। कर्मचारियों से हाथापाई की नौबत उत्पन्न होने के बाद कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। बिजली कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। उधर, विद्युत कर्मियों पर भी मारपीट करने, रिश्वत मांगने तथा धमकी देने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की टीम अवर अभियंता जयनाथ राम के साथ देर शाम टांडा नगर के चिंतौरा पहुंची। वहां उपभोक्ता रोशन के घर जांच को लेकर विवाद हो गया। रोशन व स्थानीय लोगों का कहना था कि एक अभियंता को रकम दी गई थी, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया। इसके चलते बकाया हो गया।
उधर, टीम ने कुछ भी सुनने से इन्कार करते हुए बिजली काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस पर वहां टीम से लोगों की भिड़ंत हो गई। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने रोशन व उनके पिता अल्लाभेज तथा परिवार के सदस्य रसूल अहमद, आसमा खातून, वसी व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

वहीं, रोशन ने भी तहरीर देकर विद्युत कर्मियों तथा विजिलेंस कर्मियों पर कई तरह के आरोप लगाए। पुलिस ने फिलहाल इस तहरीर पर केस नहीं दर्ज किया है। इससे आक्रोशित कई नागरिक मंगलवार को टांडा कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जताई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद पांडेय ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें