फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापूजा की तैयारियों पर चर्चा

Sun, 04 Oct 2015 11:28 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए श्री केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति की बैठक रविवार को नगर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पर्व को सकुशल एवं उल्लास के साथ मनाए जाने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पण्डालों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। महासमिति के महामंत्री दिनेश मौर्य ने बताया कि शरदीय नवरात्र 13 अक्तूबर से प्रारंभ होकर 23 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन के बाद संपन्न होगी। कार्यकारिणी की बैठक में उत्सव में आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श के बाद आमसभा की बैठक आगामी दिनों में की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में समय पूर्व समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष विशाल मांझी, शोभायात्रा उपाध्यक्ष राकेश गौड़, श्यामबाबू, दशरथ मांझी, हरिश्चंद्र मौर्य, आकाश, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें