फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई-रिक्शा पर बैठी छात्रा से चालक ने की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छात्रा को घर पहुंचाने के बीच ई-रिक्शा चालक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी चालक को छात्रा के परिजनों ने अर्धनग्न कर अकबरपुर नगर में घुमाया। बाद में छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग स्थित एक कॉलेज की छात्रा शहजादपुर स्थित घर जाने के लिए ई-रिक्शे पर बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शे पर अकेले बैठी छात्रा के साथ चालक ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। सोमवार को हुई घटना का जिक्र छात्रा ने परिजनों से किया। इस पर मंगलवार को उसके परिजन संबंधित कॉलेज के निकट पहुंच गए। छुट्टी के बाद निकली छात्रा ने वहां पहले से खड़े ई-रिक्शा चालक को पहचान लिया।
उनके इशारे पर परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। बताया जाता है परिजनों ने चालक को अर्धनग्न कर शहर में कुछ दूर घुमाया भी। इसके बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक सिकंदर निवासी मीरानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें