फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक-एंबुलेंस भिड़ी, चालक व एलटी घायल

Sun, 23 Jul 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल से मरीज को लेकरजा रही एक एंबुलेंस और ट्रक के बीच रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक व एलटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस में मौजूद मरीज को सुल्तानपुर के अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेमरी के पास हुआ। रविवार को जिला अस्पताल से एंबुलेंस चालक वीरेंद्र वर्मा व एलटी वीरेंद्र मौर्य एक मरीज को लेकर ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ जा रहे थे। बताया जाता है कि सेमरी के पास एंबुलेंस को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस चालक व एलटी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दूसरी एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें