फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्वच्छ जीवनशैली अपनाकर दूर भगाएं रोग

Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ जीवनशैली अपनाने से बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। छात्र-छात्राओं को स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।
विज्ञापन





ये विचार शुक्रवार को सीएवी साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज अकबरपुर में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सत्य प्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए। वे दस्तक अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे थे।




जिला समन्वयक ने छात्र-छात्राओं से अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि जब लोग जागरूक होंगे तो वे स्वच्छता की अहमियत को समझेंगे। सभी को कूड़ा निस्तारण का भी ख्याल रखना होगा। कई बार लोग नाली अथवा सड़क के किनारे कूड़ा फेंक देते हैं। इससे न सिर्फ गंदगी फैलती है वरन बीमारियां भी फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन





नगर पालिका कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि सभी लोग कूड़े को पालिका के वाहन में ही डालें, अथवा सफाई मित्र को ही दें। यह ख्याल रखें कि कूड़ा देते समय गीला व सूखा कचरा अलग रहे। सफाई से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए महुआ एप की विस्तार से जानकारी दी।




कर्मचारियों ने कहा कि टैंक की सफाई तीन वर्ष में एक बार अवश्य कराएं। पॉलीथिन के स्थान पर जूट, कपड़े या कागज के थैले का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस मौके पर आशीष शुक्ला, अभिषेक गुप्त के अलावा प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें