अंबेडकरनगर। जिले में नए सीएमओ की तैनाती कर दी गई है। हरदोई में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद तैनात रहे डॉ. राजकुमार को नया सीएमओ बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले यहां तैनात रहे सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा गत 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे। नए सीएमओ की तैनाती न होने पर कार्यवाहक सीएमओ के तौर पर वीरेंद्र झा जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बीच बुधवार को शासन ने नए सीएमओ की तैनाती कर दी। पिछले तीन चार दिनों से डॉ. राजकुमार का नाम यहां चर्चा में था। शासन द्वारा बुधवार को तैनाती दिए जाने के बाद माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को वे यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। (संवाद)