फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अंबेडकरनगर से भी है डॉ. अनिल का नाता

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ ( अंबेडकरनगर)। अयोध्या राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान की भूमिका निभाने वाले राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का अंबेडकरनगर से भी नाता जुड़ा है। वे अकबरपुर तहसील के पतौना गांव के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी बब्बन प्रसाद मिश्र के इकलौते पुत्र अनिल इन दिनों राममंदिर निर्माण में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। अब उनका नाम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सपत्नीक मुख्य यजमान के तौर पर चयनित होने की खबर सामने आई है।
अनिल के मूल गांव पतौना में अब उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। अस्सी के दशक में अनिल के पिता बब्बन पूरे परिवार को लेकर अयोध्या में बस गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनिल ने पहितीपुर स्थित परिषदीय विद्यालय में जूनियर हाईस्कूल तक की पढ़ाई की थी। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल के तीन पुत्र हैं। इनमें से एक मिजोरम में रहते हैं जबकि दो पुत्र अयोध्या के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें