फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में छापा

Fri, 04 Aug 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के दोहरे हत्याकांड के चार फरार आरोपियों को पुलिस तीसरे दिन भी तलाश नहीं सकी है। शहजादपुर निवासी सराफा व्यवसायी कृष्णचंद सोनी व उनके पुत्र आनंद सोनी की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कृष्णचंद की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में आनंद सोनी की पत्नी ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को कृष्णचंद के छोटे बेटे रवि सोनी, उसकी पत्नी शालिनी सोनी, रवि के ससुर राधेश्याम सोनी तथा राधेश्याम के पुत्र सोनू की तलाश है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया लेकिन वे नहीं मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें