अंबेडकरनगर। आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है। महिलाओं को कोई समस्या हो तो वे बेहिचक संबंधित थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं। यह बातें सोमवार को टांडा कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने नगर में जागरुकता अभियान के दौरान कहीं।
दरोगा रीना यादव, आरक्षी कांस्टेबल ललिता कुमारी व सृष्टि चौधरी ने कहा कि महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा हो तो वे तत्काल पुलिस को सूचित दें। अपनी समस्या बताने में किसी तरह दबाव अथवा हिचक महसूस न करें। उन्हें डायल 112, 1090, 181 आदि की जानकारी देने के साथ उसकी उपयोगिता भी समझाई।
महिला थाने की आरक्षी रुचि व गीता यादव ने अकबरपुर नगर में युवतियों को जागरुकता संबंधी पर्चे वितरित किए। उन्हें मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि वे किसी भी तरह से खुद को कमजोर न समझें। अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़े। इसी तरह जहांगीरगंज, बसखारी, आलापुर, इब्राहिमपुर, बेवाना, अहिरौली आदि क्षेत्रों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया।