फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: पांच चिकित्सकों को प्राचार्य ने सौंपी नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य प्रो. अमीरुल हसन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बदलाव शुरू कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक व प्राक्टर सहित कई अन्य पदों पर फेरबदल करते हुए नए चिकित्सकों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ मुकेश राना को अधिष्ठान प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. बृजेश को चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंप दी है तो वहीं डॉ. मनोज गुप्त को क्रय सचिव व डॉ. अजय सिंह को प्रॉक्टर बनाया है। इसके अलावा डॉ. रितेश राय को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चले इसके लिए जल्द ही अन्य चिकित्सकों व कर्मचारियों के काम में बदलाव तय किया जाएगा। कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य कॉलेज में बेहतर व्यवस्था व शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें