फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मानसिक तनाव छिपाएं नहीं, विशेषज्ञ से लें सलाह

Fri, 31 Jul 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दरपुर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य व वेलबीइंग कमेटी की ओर से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को अवसाद, तनाव, एंजायटी व अन्य मानसिक रोगों के लक्षण पहचानने तथा समय पर उपचार कराने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि लगातार 15 दिन से अधिक समय तक उदासी, नकारात्मक विचार, खानपान या कार्यशैली प्रभावित हो रही हो तो इसे सामान्य न समझें। ऐसी स्थिति में परिवार, मित्रों से बात करें। सहायक आचार्य डॉ. पारुल यादव ने कहा कि अवसाद केवल तनाव से ही नहीं, बल्कि जैविक कारणों से भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें