फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को न समझें कमजोर, मजबूती से बढ़ें आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को स्वावलंबी बनाने तथा उनमें जागरूकता लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिले की विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन

महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने तथा उनमें जागरूकता का भाव लाने के लिए शनिवार को भी पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में टीम ने पहुंचकर महिलाओं को जानकारी दी। कहा कि जीवन में प्रगति तय करने के लिए सबसे पहले स्वयं को मजबूत बनान होगा।
खुद के आत्मविश्वास को न तो कमजोर पड़ने दें और न ही स्वयं को कमजोर समझें। मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ें। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए जीवन में उपलब्धियों को हासिल करने के साथ स्वयं को साबित किया जा सकता है। ऐसे में छात्राएं कठिन परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करें।
विज्ञापन

महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को बताया गया कि अन्याय को कभी अनदेखा न करें। अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की जरूरत है। ऐसा होने पर ही समस्याओं का समाधान तय हो सकता है। टीम ने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी। कहा कि यदि कोई फोन कर बैंक डिटेल, ओटीपी अथवा अन्य जानकारी मांगे तो कतई उसकी बातों में न आएं और न ही संबंधित जानकारी उसके साथ शेयर करें।
महिलाओं को आपातकाल में पुलिस से मदद लेने के लिए हेल्प लाइन नंबरों डायल 112, 1090 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उसकी उपयोगिता के बारे में भी अवगत कराया गया। यह अभियान अकबरपुर के अलावा आलापुर, बसखारी, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, महरुआ व सम्मान आदि पुलिस थानों की टीम ने अपने अपने क्षेत्र में भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें