अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें कर करेतर, राजस्व संग्रह, भूराजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप देय, व्यापार कर, बैंक देय, रॉयल्टी, आबकारी, परिवहन, बिजली आदि विभागों से जुड़े राजस्व वसूली की समीक्षा की।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली में किसी तरह की शिथिलता न बरतें। नियमों का पालन करते हुए तत्परता के साथ वसूली का निर्देश दिया। सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार को नियमित रूप से कोर्ट संचालित करने व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने आदि का भी निर्देश दिया।
इस मौके पर एडीएम वित्त सदानंद गुप्त, अपर उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्त सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।