फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की समस्याएं निपटाने में न बरतें लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने जनसुनवाई की। एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं व त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। कई थाना प्रभारियों को फोन कर समस्या का निस्तारण न होने का कारण भी पूछा। समुचित जवाब न मिलने पर फटकार भी लगाई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यशैली के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को अपना-अपनी समस्याएं लेकर फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने जनसुनवाई करते हुए एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर फरियादियों की समस्याएं भूमि विवाद व मारपीट आदि से संबंधित रहीं। फरियादियों ने एसपी के समक्ष अपनी परेशानी रखते हुए न्याय की मांग की।
एसपी ने फरियादियों को त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कई थाना प्रभारियों को फोन कर संबंधित फरियादी की समस्या का निस्तारण न होने का कारण पूछा। समुचित जवाब न मिलने पर फटकार लगाते हुए मामले की पारदर्शी जांच कराकर निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने हिदायत दी कि जो भी फरियादी थाने पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे, उसकी समस्या को बेहतर ढंग से सुनें। इसके बाद नियमानुसार निस्तारण कराएं जिससे फरियादी को समय रहते न्याय मिलना सुनिश्चित हो। किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें