फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचाव में न बरतें लापरवाही : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डेंगू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही आम नागरिकों को जागरूक भी करें। ये निर्देश बुधवार देरशाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम सैमुअल पॉल एन ने दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। समूचे जिले में ब्लीचिंग पाउडर तथा एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। इसके साथ ही आम नागरिकों को भी इसके लिए जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बताया जाए कि वे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें, घरों के आसपास पानी न जमा होने दें। आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित करें कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें। आम नागरिकों को डेंगू से बचने के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने डीपीआरओ व अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि गांवों व शहरों में साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कराएं। इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश व प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. संदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें