फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसपी के नाम से जारी हुआ डीएनए व नार्को टेस्ट का फर्जी पत्र

Sat, 12 Aug 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक केस में डीएनए और नार्को टेस्ट के लिए एसपी के नाम से पत्र जारी किए जाने मामला सामने आया है। उधर, एसपी का कहना है कि पत्र सामने आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला कटका क्षेत्र से जुड़ा है। क्षेत्र की एक किशोरी गत दिनों लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक के खिलाफ उसे अगवा करने का केस दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार किशोरी ने कोर्ट के समक्ष बयान में कहा कि वह परिवार से नाराज होकर खुद गई थी। पुलिस ने इस पर एक आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। दूसरी ओर किशोरी की मां ने पुत्री को डराकर गलत बयान दिलाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद महिला को एसपी के नाम से एक पत्र प्राप्त मिला। पत्र में घटना का जिक्र करते हुए कहा गया कि आपकी पुत्री (पीड़िता) और आपके बड़े दामाद का डीएनए और नार्को टेस्ट होना है। इसके लिए एसपी ऑफिस उपस्थित होने का निर्देश देते हुए कहा गया कि दोनों के खून का नमूना जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आगरा भेजा जाना है।
यह भी लिखा था कि ऐसा न करने पर महिला व उसके दामाद के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखवाने में केस दर्ज किया जाएगा। महिला एसपी दफ्तर पहुंची तो पता चला कि ऐसा कोई पत्र जारी ही नहीं हुआ है। महिला ने बताया कि एएसपी ने सीओ जलालपुर को जांच के लिए पत्र भेजा है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐसा पत्र सामने आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें