अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर का बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश सिंह ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल में 49 बच्चों में से 15 ही उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौजूद नहीं थे। कक्षा में पहुंचकर डीएम ने नौनिहालों की पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने बच्चों की पुस्तकें देखीं और उनसे सवाल भी पूछे। डीएम ने बीएसए को विद्यालय की कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया। इसके साथ डीएम ने पराग पशु आहार फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एसडीएम पवन जायसवाल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।