फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डीएम ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

Thu, 23 Feb 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को फरियाद सुनते डीएम अविनाश सिंह। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवागत डीएम अविनाश सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पीड़ितों की फरियाद सुनी। न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचे 30 से अधिक फरियादियों को उन्होंने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया।
विज्ञापन




डीएम ने कलेक्ट्रेट के अंदर व बाहर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि तत्परता के साथ काम करें। कार्यालय में किसी फाइल को अनावश्यक न रखा जाए।



शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण करने की हिदायत दी। कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। पत्रावलियों को बेहतर ढंग से रखवाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें