अंबेडकरनगर। सीएम डैश बोर्ड में जिले को विकास कार्यों में प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इससे पहले आईजीआरएस रैंकिंग में पहला स्थान हासिल हो चुका है।
डीएम अविनाश सिंह ने इसे टीम की उपलब्धि बताते हुए कहा कि सभी विभागों को आगे और जिम्मेदारी से काम करना है। अगस्त माह को लेकर विकास कार्योंं की सीएम डैश बोर्ड रैंकिंग जारी हुई है। इसमें अबेडकरनगर ने चौथा स्थान हासिल करने की सफलता पाई है। अंबेडकरनगर से आगे सिर्फ महाराजगंज, जालौन व मऊ जनपद हैं। इस रैंकिंग में अयोध्या को सातवां स्थान मिला है। बलरामपुर को 21वां, बाराबंकी को 22वां, अमेठी को 46वां, लखनऊ को 48वां, श्रावस्ती को 49वां, रायबरेली को 54वां, गोंडा को 56वां, सुलतानपुर को 63वां जबकि बहराइच को 69वां स्थान मिला है। सीतापुर जनपद रैंकिंग में 72वें स्थान पर है।