फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ई-केवाईसी में जिले को पहला स्थान

Mon, 09 Oct 2023 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों की ई-केवाईसी कराने में अंबेडकरनगर जनपद ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कार्य में लगे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस उपलब्धि से जिले का सम्मान बढ़ा है। साथ ही पात्रों को उनका हक दिलाने में मजबूती मिली है। बताया कि कुल तीन तीन लाख 33 हजार 177 किसान भूमि से जुड़े विवरण के साथ पात्र पाए गए हैं। दो लाख 78 हजार 597 किसानों का ई केवाईसी व अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह कुल लक्ष्य का 83.66 प्रतिशत है। शासन की तरफ से जारी आंकड़े में जहां अंबेडकरनगर को पहला स्थान हासिल हुआ है तो वहीं अवध के जिलों में अमेठी को 13वां, रायबरेली को 20वां, सीतापुर को 22वां, श्रावस्ती को 28वां, सुल्तानपुर को 30वां, अयोध्या को 42वां, बलरामपुर को 44वां, बाराबंकी को 45वांं तथा गोंडा को 48वां जबकि लखनऊ को 53वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें