टांडा (अंबेडकरनगर)। अपर जिलाधिकारी ने संरक्षित पशु वध के दो आरोपियों को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है। शनिवार को अभियुक्तों के घर मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकार दी गई।
बीते दिनों अलीगंज पुलिस ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत शम्स तबरेज निवासी मोहल्ला मुसहां व सैफी उर्फ मो. वारिस निवासी मोहल्ला अल्हदादपुर के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। इस पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त ने दोनों अभियुक्तों को तीन तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया है।