अंबेडकरनगर। मालीपुर के ताराखुर्द जोरिया निवासी सोनादेवी (50) मंगलवार दोपहर बेटे जसंवत की बाइक पर बैठकर बेवाना रिश्तेदारी में जा रहीं थीं। पहितीपुर बाजार के निकट पहुंची थी, तभी अचानक सड़क पर आए मवेशी से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे मेंं दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। जहां बुधवार की भोर सोना देवी की मौत हो गई। जसवंत की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतका पैर से दिव्यांग थीं। पति राधेश्याम भी दिव्यांग हैं। (संवाद)