फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे जांच को बिजली का झटका

Thu, 15 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच प्रभावित होने से परेशान मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली आपूर्ति की बदहाली का खामियाजा जिला अस्पताल में मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लोवोल्टेज और कटौती के चलते कई बार सीटी स्कैन व डिजिटल एक्सरे जांच बाधित हुई। इसके चलते कई मरीजों को जांच कराए बिना ही लौटने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को बिजली आपूर्ति की बदहाली लगातार परेशान कर रही है। बृहस्पतिवार को दूरदराज के क्षेत्रों से जिला अस्पताल पहुंचे बहुत से मरीजों को जांच नहीं हो सकी। बिजली आपूर्ति में व्यवधान व लोवोल्टेज के चलते डिजिटल एक्सरे व सीटी स्कैन जांच कई बार प्रभावित रही। सीटी स्कैन जांच के लिए 32 मरीजों ने पंजीकरण कराया लेकिन मात्र 10 की ही जांच हो सकी। 22 मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे के लिए बृहस्पतिवार काो38 मरीजों ने पंंजीकरण कराया था। बिजली आपूर्ति में बाधा के चलते 14 मरीजों की ही जांच हो सकी। बरियावन सेे आए राहुल और कटरिया निवासी बृजलाल ने बताया कि भीषण गर्मी में कई प्रकार की परेेशानियों को झेलते हुए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन जांच नहीं हो सकी। कुछ देर के लिए डॉयलिसिस भी प्रभावित हुई लेकिन उसके लिए अलग से जनरेटर होने के चलते मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें