फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बस यात्रियों की भी दूर हुईं मुश्किलें

Sat, 27 Jan 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिवहन निगम की सभी बसों के संचालन के बाद शनिवार को अकबरपुर बस स्टशन क्षेत्र में चहल पहल रही। गंतव्य तक जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन

मालूम हो कि अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए बीते दिनों परिवहन निगम की बसों का बेहतर ढंग से संचालन प्रभावित हुआ था। अकबरपुर बस स्टेशन में कुल 63 बसें हैं। अयोध्या में समारोह के चलते आधी बसों का ही संचालन हो रहा था। इससे बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई प्रकार की मुश्किलें हो रही थीं। इस बीच गत 24 जनवरी से सुचारु रूप से सभी बसों का संचालन प्रारंभ हो गया। इस बीच दो दिन के अवकाश के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में यात्री गंतव्य तक जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे। उधर एआरएम सीवी राम ने बताया कि सभी बसों का संचालन सुचारु रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें