फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो मासूमों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर में रविवार रात डीसीएम की टक्कर से टेम्पो में अपनी माँ के साथ यात्रा कर रहे दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक जहाँगीरगंज थाना अंतर्गत लखनडीह निवासी संदीप श्रीवास्तव की पत्नी संध्या अपने पुत्र रमन 5 वर्ष और पुत्री सोना 2 वर्ष को साथ लेकर टेम्पो से बसखारी जा रही थी। जब टेम्पो आलापुर के निकट पहुंची तभी तेज रफ्तार एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे टेम्पो में बैठे दोनों बच्चों की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि संध्या समेत अन्य यात्री बाल बाल बच गए। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें