कटेहरी के शिवबाबा धाम में वर्ष के पहले शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन करने प
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में वर्ष के पहले शुक्रवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन हुआ। सुबह की आरती के साथ दर्शन का क्रम शुरू हुआ और दोपहर तक श्रद्धालुओं के आगमन से पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान शिव को पुष्प और जलाभिषेक अर्पित करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पहुंचे। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी अपने हाथों में नारियल, कलश, पुष्प-माला और प्रसाद लेकर श्रद्धापूर्ण माहौल में दर्शन करते दिखाई दिए। खिलौने, घरेलू सामान, प्रसाद, मिठाइयां और खानपान की दुकानें मेले की रौनक बनी रही। बच्चों ने तरह-तरह के खिलौनों की खरीद की, जबकि परिवारों ने मिठाइयों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में रुचि दिखाई।