फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन करने पहुंचे भक्त

Sat, 27 Sep 2025 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
शिवबाबा धाम में पूजन-अर्चन करने पहुंचे श्रद्धालु।
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में शुक्रवार को साप्ताहिक मेले में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। भोर की आरती के साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भस्म और आक के पुष्प अर्पित किए। कतारबद्ध होकर पहुंचे भक्त अपने साथ नारियल, कलश, पुष्प-माला और प्रसाद लेकर आए। यहां खिलौनों, घरेलू सामान, मिठाइयों और खानपान के अस्थायी स्टालों पर खरीदारी चरम पर रही। बच्चों के बीच खिलौनों की मांग अधिक रही, जबकि अन्य लोगों ने मिठाइयों और घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें