फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुर्गा प्रतिमा खंडित होने पर भड़के श्रद्धालु

Tue, 16 Jul 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर के प्रसिद्ध मठिया मंदिर में सोमवार सुबह दुर्गा प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाई गई। इसके बाद लोगोंं का आक्रोश फूट पड़ा। आसपास के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी और एएसपी भी वहां पहुंचे। लोगों को शांत कराने के साथ ही अराजक तत्वोंं पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जलालपुर नगर के घसियारी टोला में प्रसिद्ध मठिया माता मंदिर है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं। सोमवार की सुबह श्रद्धालु जब मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो वहां स्थापित सफेद संगमरमर की माता दुर्गा की मूर्ति खंडित पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना मंदिर के मुख्य पुजारी को दी। इस बीच घटना से श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। मंदिर समिति के सदस्य के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा हो गए।
स्थानीय पुलिस इसे देखते हुए अलर्ट मोड में आ गई। कुछ ही देर बाद मंदिर क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्या और कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी डाॅ.कौस्तुभ व एएसपी पूर्वी श्यामदेव भी मंदिर पहुंचे और कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी ने अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि मूर्ति संगमरमर से निर्मित थी। किसी श्रद्धालु से पूजा अर्चना के दौरान गिरकर भी खंडित हो सकती है। अराजक तत्वोंं द्वारा माता की मूर्ति खंडित करने के बिंदु पर भी जांच कराई जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जाएगा। मंगलवार को नई मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी।
बाद में सोनू गौड़, आशीष सोनी, अजीत कुमार, गोलू जायसवाल, आनंद मिश्रा, अमित मिश्रा आदि लोगों ने संयुक्त रूप से तहरीर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने खंडित मूर्ति को तमसा नदी घाट पर विसर्जित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें