फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टीम ने नष्ट कराया छह किलो बादाम व 26 किलो गरी

Sat, 21 Oct 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में अकबरपुर नगर की दुकानों पर जांच अभियान चलाकर अलग-अलग दुकानों से तीन नमूना लिया। टीम ने नई सड़क शहजादपुर स्थित जेड किराना स्टोर का निरीक्षण किया। यहां पर मखाने का नमूना संग्रहीत किया गया। साथ ही दुकान में कालातीत मिले छह किलोग्राम बादाम व 26 किलोग्राम पुरानी गरी को मौके पर ही भी नष्ट करा दिया।
विज्ञापन



पहितीपुर रोड शहजादपुर में थ्री सिक्सटी किराना मार्ट का निरीक्षण कर सिंघाड़ा आटा व कुट्टू आटा के दो नमूने संग्रहीत किए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार के अभियान में कुल तीन नमूने लिए गए। इसके अलावा अब तक दुर्गा पूजा पर्व के मौके पर चलाए जा रहे अभियान में 36 नमूने संग्रहीत किए गए हैं। जांच में यदि यह नमूने अधोमानक मिले तो संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, चंद्र प्रकाश यादव, आदर्श प्रताप, मनीषा सिंह, अखिलेश मौर्य व पुरंदर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें