फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में करीब एक वर्ष से रिक्त चल रहे चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर चिकित्सक डॉ. एके चौधरी की तैनाती हो गई है। अब जिला अस्पताल पहुंचने वाले चर्म रोग से जुड़े मरीजों को मायूस होकर नहीं लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन चर्म रोग से जुड़े लगभग 50 मरीज पहुंचते हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल में इस चिकित्सक का पद करीब एक वर्ष से रिक्त चल रहा था। इससे प्रतिदिन यहां पहुंचने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। आम नागरिकों की इस समस्या को शासन ने गंभीरता से लेते हुए चिकित्सक डॉ. एके चौधरी की तैनाती कर दी है।
शनिवार को डॉ. एके चौधरी ने 45 से अधिक मरीजों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार की सुविधा दे रही है। डॉ. एके चौधरी इससे पहले भी जिला अस्पताल में अपनी सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें