फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घने कोहरे से रेंगकर चलने को मजबूर हुए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ठंड के मौसम में मंगलवार को पहली बार समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया। सुबह लगभग नौ बजे तक कोहरा होने से वाहनों को लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा तो स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हुई। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी विलंब से पहुुंचे। हालांकि बाद में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। उधर घने कोहरे ने आलू किसानों के माथे पर बल ला दिया है।
विज्ञापन

वैसे तो बीते कई दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही थी। रात के तापमान के साथ ही दिन के तापमान में भी तेजी से कमी हो रही थी। इस बीच मंगलवार को सुबह जब लोग सोकर उठे तो चारों तरफ घना कोहरा पाया। समूचा जिला घने कोहरे की चपेट में था। सुबह लगभग नौ बजे तक घने कोहरे का आलम यह था कि सड़क पर वाहनों को लाइट जनाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। चंद कदम की दूरी तक साफ नहीं दिख रहा था।
इसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी पड़ा। निजी विद्यालयों में तो फिर भी छात्र पहुंचे लेकिन ज्यादातर सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में हाजिरी कम रही। सरकारी व निजी कार्यालयों में भी ठंड बढ़ने के चलते कर्मचारी विलंब से पहुंचे। हालांकि नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। ठंड से बचने के लिए धूप का बढ़ चढ़कर लोगों ने आनंद उठाया। कार्यालयों में कर्मचारी धूप में बैठकर कार्य करते दिखे।
विज्ञापन

घने कोहरे ने आलू किसानों को चिंता में डाल दिया। अकबरपुर के किसान दिलीप कुमार व सजीवन ने कहा कि अभी तो इससे आलू को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है लेनि यदि लगातार इसी प्रकार का मौसम रहा तो आलू की फसल पर पाला पड़ने का डर है। यदि ऐसा हुआ तो इससे उपज प्रभावित होगी।
भीटी के जितेंद्र व महरुआ के सीताराम ने कहा कि पाला न पड़े इसके लिए आलू की सिंचाई समय समय पर करनी पड़ेगी। इससे आर्थिक चपत लगेगी। जलालपुर के घनश्याम व राजेसुल्तानपुर के रामबदन ने कहा कि घनेे कोहरे के बाद यदि तेज धूप निकलती है तो इससे आलू की फसल को नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि लगातार घना कोहरा छाया और धूप भी न निकले तो इससे फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें