अंबेडकरनगर। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के पांच नए मरीज सामने आए। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती साथ मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जिले में डेंगू से संक्रमित मरीजों की संख्या 104 हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार को 121 बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इसमें से पांच डेंगू से संक्रमित मिले।