आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर में कोर्ट के आदेश पर लगाए गए सीमांकन पत्थरों को दबंगों ने रातों-रात उखाड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। ग्राम जगदीशपुर के पीड़ित रणजीत सिंह का आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई समाप्त होते ही विपक्षियों ने जानबूझकर और साजिश के तहत पिलर उखाड़ दिए। इस कृत्य में विपक्षी ही शामिल हैं। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी व जहांगीरगंज पुलिस से की गई है। थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय कुमार यादव ने कहा कि प्रशासन की ओर से कराए गए सीमांकन के पिलर को उखाड़ना गंभीर और दंडनीय अपराध है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।